Uncategorized

युवा दिवस पर डाइट जांजगीर के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन,4 पुरस्कार किए अपने नाम …

img 20260119 wa00693571183129012670647 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा दिवस कार्यक्रम में डाइट जांजगीर के छात्र-अध्यापकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 04 पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डाइट जांजगीर के प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

रंगोली प्रतियोगिता में डाइट जांजगीर की दामिनी चंद्रा ने प्रथम स्थान तथा इशिका सिदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं काव्य पाठ प्रतियोगिता में चुलेश कुमार चौहान ने द्वितीय स्थान एवं गीतांजली गवेल ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों प्रतिभागी नियमित रूप से कविता लेखन से जुड़े हुए हैं। भाषण प्रतियोगिता में भी दीपाली राठौर एवं राज साहू ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
इस प्रकार तीन विधाओं में आयोजित कुल 09 पुरस्कारों में से 04 पुरस्कार डाइट जांजगीर को प्राप्त हुए। इस उपलब्धि पर डाइट जांजगीर के प्राचार्य बी. पी. साहू, उप प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक एवं समस्त अकादमिक सदस्यों ने विजेता छात्र-अध्यापकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उल्लेखनीय है कि रंगोली प्रतियोगिता में कुल 24 प्रतिभागियों, काव्य पाठ प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों तथा भाषण प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेजेस क्रमांक-1 जांजगीर की प्राचार्य श्रीमती पी. सोनी एवं डाइट के सहायक प्राध्यापक गोपेश कुमार साहू द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी निर्णायकों, मंच संचालनकर्ताओं एवं प्रगणकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।अंत में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी श्री बघेल द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles