Uncategorized

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सूची जारी, धीरज सोनी बने चांपा मंडल अध्यक्ष …

img 20260211 wa00008099635935800994988 Console Corptech

चांपा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की नई सूची जारी की गई है, जिसमें धीरज सोनी को चांपा नगर का पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूची जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और धीरज सोनी को यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी का माहौल देखा गया।
अपनी नियुक्ति पर धीरज सोनी ने जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मंडल स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।
उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने के साथ ही पिछड़ा वर्ग समाज में भाजपा की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles