Uncategorized

शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के चंद घंटों में ही पुलिस ने दबोचा …

img 20260412 wa0041696465143042619737 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले की कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धुरकोट निवासी आरोपी गोपाल फरिश्ता (18 वर्ष) ने एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से जान-पहचान बढ़ाकर उसे दोस्ती के जाल में फंसाया। आरोपी उसे घुमाने के बहाने जांजगीर स्थित अपने किराए के मकान में ले गया। वहां उसने शादी करने का वादा किया और पीड़िता की असहमति के बावजूद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने पीड़िता को किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया। इस बीच पीड़िता दो माह की गर्भवती हो गई, जिससे परेशान होकर उसने पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और CSP सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने निम्नलिखित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। BNS): धारा 64(1), 64(2)(m) पास्को  एक्ट (POCSO): धारा 4 एवं 6 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सउनि अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर और महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles