Uncategorized

अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई,नवापारा में 2 चैन माउंटेन जब्त ….

img 20260425 wa00717119866831228366144 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की राज्य स्तरीय टीम एवं राजस्व विभाग,खनिज विभाग की जिला स्तरीय टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम नवापारा में छापेमारी की। गत रात्रि लगभग 11 बजे की गई इस औचक कार्रवाई में अवैध उत्खनन में संलिप्त दो चैन माउंटेन मशीनों को जब्त किया गया।
एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान ने बताया संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी घाट का निरीक्षण किया जा रहा था, इसी दौरान अवैध रूप से रेत उत्खनन कर डंप किए जाने का मामला सामने आया। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही उत्खनन में लगे लोगों ने दोनों मशीनों को पास के एक स्थानीय ग्रामीण की बाड़ी में छुपा दिया
निरीक्षण टीम ने मौके पर ही छापामार कार्रवाई कर दोनों मशीनों को जब्त कर लिया।जब्त की गई रेत को खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles