Uncategorized

समग्र शिक्षा में कार्यरत कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया कार्य , उनकी मांगे नही सुनी जा रही …

img 20250901 wa00534349200726771301442 Console Corptech

चांपा। समग्र शिक्षा में कार्यरत कलेक्टर दर कर्मचारियो ने सोमवार को कलेक्टर दर कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दिव्य के आह्वान पर कार्यालयों में काला फीता बांधकर कार्य किया।

समग्र शिक्षा के कलेक्टर दर कर्मचारी काफी लंबे समय से श्रम सम्मान राशि की मांग कर रहे है जिन पर आज तक किसी प्रकार का उचित पहल नहीं होने पर आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लेकर मनाया गया।साथ ही शासन प्रशासन को एक सूचना भी है कि यदि इनके भविष्य के प्रति विभाग सजग नहीं हुआ तो निकट समय में इनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी इन्होंने रणनीति भी तैयार कर ली है।यह श्रम सम्मान की राशि प्रदेश के समस्त कलेक्टर दर कर्मचारियो को मिलना चाहिए किंतु पूर्ववर्ती सरकार के अजीबो गरीब नियमों के चलते प्रदेश के लाखों कलेक्टर दर कर्मचारी अपने श्रम सम्मान राशि की सम्मान से आज दिनांक तक वंचित है।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दिव्य के अनुसार यह श्रम सम्मान की राशि दिनांक 01/08/2023 से प्रदेश में लागू है किन्तु कुछ योजनाओं में कार्यरत कलेक्टर दर कर्मचारियो को पात्रता श्रेणी में नहीं है करके बिना स्पष्ट कारण के अपात्र रखे है जिसका सतत् कलेक्टर दर कर्मचारी कल्याण संघ विरोध कर रहा है।
इस संबंध में प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा रायपुर को कई बार आवेदन निवेदन किया जा चुका है।

Related Articles