Uncategorized

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती चाम्पा में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई …

img 20251203 wa00478116847415858222836 Console Corptech

चाम्पा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत धूप–दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई।

जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव गिरधारी यादव एवं टिंकू मेमन ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन, उनके योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय, राज सरोज, पार्षद अंजली देवांगन, दुर्गा कुर्रे, पवन साहू, पवन आर्य, पूर्व पार्षद डुग्गु प्रधान, गोविंद देवांगन, राज अग्रवाल, हरदयाल तंवर, श्रीमती रामबाई स्वर्णकार, अनिता प्रकाश, चंद्रदेव महंत, जीवन बंजारे, राकेश जोशी, पूर्व सरपंच कमोद खरे, संजय देवांगन, अरुण देवांगन, राम साधवानी, आनंद केंवट सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles