Uncategorized

चांपा–फरसवनी में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल,बीती रात की घटना …

img 20260428 wa00007860528615334065338 Console Corptech
फाइल फोटो …

चांपा। चांपा–फरसवानी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी सोनी परिवार के लोग शादी पार्टी समारोह में शामिल होने चांपा आए थे और रात करीब 2 बजे वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान फरसवनी टोल नाका के आगे उनकी कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे। वाहन पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया, इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गईहादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोरबा निवासी मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और 2.5 वर्षीय मासूम प्रियांश के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल चांपा लाया गया। देवेंद्र सोनी को जिला अस्पताल जांजगीर में रखा गया है, जबकि मोंगरा सोनी और मासूम प्रियांश को बीडीएम अस्पताल चांपा में रखा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी चल रही है।
वहीं कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की स्थिति सामान्य है। घायलों का इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे