



चांपा। विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चांपा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली (अंग्रेजी माध्यम) की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि पहले 5 मई 2026 निर्धारित थी। शासन के निर्देशानुसार अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मई 2026 कर दी गई है। जिन अभिभावकों ने अभी तक अपने बच्चों के प्रवेश हेतु आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और पात्र अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया 13 मई 2026 को प्रातः 10 बजे विद्यालय परिसर में अभिभावकों की उपस्थिति में संपन्न होगी। लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया 14 मई से 20 मई 2026 तक विद्यालय परिसर में की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।










