Uncategorized

तरबूज बना ज़हर! एक बच्चे की मौत, तीन की हालत बिगड़ी …

img 20260511 wa0104113975494919969667 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक नाबालिग बच्चे की मौत और तीन अन्य बच्चों के बीमार होने की गंभीर घटना सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले को सक्रिय किया।
कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं संबंधित एसडीएम को जिला चिकित्सालय जांजगीर भेजा गया। साथ ही एसडीएम जांजगीर द्वारा मेडिकल टीम को गांव रवाना कर संबंधित परिवार एवं संपर्क में आए अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए गए। तहसीलदार को पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।

img 20260511 wa00958272664989022217670 Console Corptech


सिविल सर्जन एस. कुजूर ने बताया कि बच्चों ने तरबूज और चिकन का सेवन किया था, जिसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में एक बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल तीनों की हालत सामान्य है और वे निगरानी में हैं।
कलेक्टर के निर्देश पर घटना से जुड़े तरबूज के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कर विसरा सुरक्षित रखा गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक रूप से पता लगाया जा सके।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार कैंप कर अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की भी जांच कर रही है।

Related Articles