छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान …

जांजगीर-चांपा/बिलासपुर। सरकंडा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , मृतक प्रधान आरक्षक खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था, जो वापस घर नहीं लौटा पुलिस उनकी तलाश करती रही। आधी रात को उनका शव घर के पीछे नीम पेड़ पर झूलता मिला। सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

मोपका निवासी लखन सिंह मेश्राम सरकंडा थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत था। थाने में उसे मालखाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि वे किसी बात को लेकर परेशान थे। ड्यूटी से लौटने के बाद रात 11 बजे खाना खाकर टहलने की बात कहते हुए घर से निकला। इसके बाद घर के पीछे नीम पेड़ पर रस्सी बांधी और फांसी के फंदे पर झूल गए। रात 1 बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।परिजनों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने को दी। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी। रात करीब 3 बजे प्रधान आरक्षक लखन मेश्राम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रधान आरक्षक के आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles