Uncategorized

टीआई सहित 11 अधिकारियों/कर्मचारियों के तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश  …

img 20260527 wa00751605318607619642836 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले के 11 निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नवीन पदस्थापन पर भेजा गया है। यह तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को थाना प्रभारी शिवरीनारायण से थाना प्रभारी बिर्रा, निरीक्षक जय कुमार साहू को थाना प्रभारी बिर्रा से यातायात शाखा, जबकि निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना प्रभारी अंजाक पदस्थ किया गया है। निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर को थाना प्रभारी अंजाक से चौकी प्रभारी नैला बनाया गया है।
इसी तरह उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को थाना प्रभारी बम्हनीडीह से थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को चौकी प्रभारी पंतोरा से थाना प्रभारी बम्हनीडीह तथा उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को थाना पामगढ़ से चौकी प्रभारी पंतोरा भेजा गया है। उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर को थाना अकलतरा से पुरसैनी कोटमी सोनार चौकी प्रभारी, थाना अकलतरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

img 20260528 wa00401740618001469327468 Console Corptech

इसके अलावा उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी को थाना जांजगीर से थाना अकलतरा, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोषले को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना पामगढ़ तथा सहायक उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर को पुरसैनी कोटमी सोनार थाना अकलतरा से महिला थाना पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं पालनार्थ भेजी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने की मंशा है।

Related Articles