Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत …

img 20250111 wa00009028914402020991631 Console Corptech

चांपा। भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े के चांपा नगर प्रथम आगमन पर भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया। बेरियर चौक से कोरबा रोड तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर के भाजपा मंडल, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

अंबेश जांगडे ने अपने स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की आगामी योजनाओं और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर स्थानीय नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अंबेश जांगडे के नेतृत्व में जिले में पार्टी की स्थिति को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles