Uncategorized

मारुति विहार की सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन, लंबे इंतजार के बाद मिली राहत …

img 20260909 wa00662491321131474233374 Console Corptech

चांपा। मारुति विहार क्षेत्र के वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव एवं उपस्थित पार्षदों और वार्डवासियों ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की। सड़क निर्माण शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।


10.37 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़कनगर पालिका के लोक निर्माण विभाग के सभापति संजय सोनी ने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुसार सड़क निर्माण के लिए 10.37 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी राशि से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

बारिश में सबसे ज्यादा होती थी परेशानीपालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को विशेषकर बारिश के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वार्डवासियों द्वारा लगातार सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।

सड़क बनने से आवागमन होगा सुगम – मारुति विहार कॉलोनी निवासी राजेश अहीर ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आसपास के नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

img 20260909 wa00676384346565838594577 Console Corptech

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूदभूमिपूजन कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष अमरजीत खटकर, पार्षद महेंद्र तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, भगवंतिन साहू, रामरतन साहू, संत सोन्त, पवन पाठक, महाराजा सीताराम गुहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, ग्यारसी मोदी, संतोष सोनी, लक्ष्मी चंद देवांगन, मंगलचंद देवांगन, सलीम मेमन, रामवल्लभ सोनी, गोपी बरेठ, राजन गुप्ता, संतोष जब्बल, मोनी मिश्रा, संतोष देवांगन, नरेंद्र ताम्रकार, जस्तेज सिंह खटकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा मारुति विहार कॉलोनी से राजेश अहीर, अजय सराफ, के.के. देवांगन, तिवारी महाराज, सुदेश अहीर, रामविलास देवांगन, सुमित भावनानी, सुमित केशरवानी, मुकेश देवांगन एवं धीरज देवांगन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे

लंबे इंतजार के बाद मांग पूरी होने पर जताया आभार – सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर मारुति विहार के नागरिकों ने खुशी जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त पार्षदों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।

Related Articles