Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी सरकार का यू-टर्न, होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद …

img 20260222 wa00349077073958019261328 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। होली के पावन पर्व पर शराब दुकानें खोलने के निर्णय को लेकर उठे विरोध के बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए होली के दिन शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय को जनभावना और सामाजिक दबाव की जीत माना जा रहा है।
गौरतलब है कि होली के दिन शराब दुकानें खोलने के सरकारी फैसले का कड़ा विरोध हुआ था। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से होली के दिन शराब दुकानें बंद रखने की मांग की थी। इस मुद्दे को विभिन्न समाचार पत्रों और वेब पोर्टलों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला जनभावना, सामाजिक सोच और लोकतांत्रिक दबाव की जीत है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, ऐसे में शराब दुकानें खुली रखने का निर्णय सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अनुचित था। उन्होंने यह भी कहा कि जब जनता की आवाज संगठित रूप से सामने आती है, तो सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना ही पड़ता है।
उन्होंने होली को ड्राई डे घोषित किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह समाज की सकारात्मक सोच और जागरूकता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसे निर्णय लेगी।
उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा सहित पूरे प्रदेश में इस फैसले को लेकर संतोष का माहौल है और लोगों ने इसे त्योहार की गरिमा बनाए रखने वाला निर्णय बताया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles