Uncategorized

चांपा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य जुलूस, सुन्नी मुस्लिम जमात ने किया स्वागत …

img 20260414 wa00087033929672021739397 Console Corptech

चांपा। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर चांपा नगर में समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों की सहभागिता रही। पूरे नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसी क्रम में सुन्नी मुस्लिम जमात चांपा द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान शरबत एवं मिष्ठान का वितरण कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समरसता की प्रेरणा देता है, जिसे आत्मसात करना आज के समय में अत्यंत आवश्यक है।

img 20260414 wa00071111127026816444446 Console Corptech

इस अवसर पर चांपा नगर के विभिन्न वर्गों के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि चांपा में डॉ. अंबेडकर जयंती का यह आयोजन आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर सामने आया।

Related Articles