अपना देशकोरबाखरसियाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

20 क्विंटल लोहे के कबाड़ सहित एक आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्रवाई …

चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में चोरी पर अंकुश लगाने जिले की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।इसीक्रम में आज चांपा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ी पर कार्रवाई किया गया है।आरोपी के कब्जे से 20 क्विंटल लोहे की कबाड़ी जब्त किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

चांपा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि आकाश मेढके निवासी भिखापारा अग्रसेन चौक चांपा अपने कबाड़ी की दुकान में चोरी का सामान रखा है जिस पर चाम्पा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी के कब्जे से करीबन 20 क्विंटल लोहे का एंगल छड़, लोहे की पाईप एवं अन्य लोहे की कबाड सामान कीमती लगभग साठ हजार बरामद किया गया।जिस पर आरोपी आकाश मेढ़के उम्र 24 वर्ष निवासी भिखापारा अग्रसेन चौक चाँपा के विरुद्ध धारा 41 (1-4)जाफौ/ 379 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में अनु. अधि.पुलिस(चाम्पा), उप निरीक्षक भुवनेश्वर तिवारी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक ईश्वरी राठौर, माखन साहू एवं पदमराज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

shrinathji Console Corptech

Related Articles