खरसियाछत्तीसगढ़

पालिकाध्यक्ष ने मनाया होली मिलन समारोह, होली खेले रघुवीरा अवध में…

खरसिया। बरसाने और खाटू धाम की होली की तरह पालिकाध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली की बधाइयां देने पहुंचे नगरवासियों को स्वयं सुनील शर्मा एवं परिवार द्वारा रंग गुलाल से स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

शाम 5:00 बजे से शुरू हुआ यह प्रोग्राम देर रात तक चलता रहा। वहीं सभी लोग डीजे के संगीत में होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। महिलाओं का ग्रुप अलग तथा पुरुषों का ग्रुप अलग बनाया गया था, जिसमें सभी लोग मस्ती में झूम रहे थे। साथ ही जलपान की बेहतर व्यवस्था भी थी। वहीं पालिकाध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने सभी को होली की बधाइयां देते हुए कहा कि होली का यह पर्व सभी भेदभाव और ऊंच-नीच को मिटाने वाला होता है तथा यह त्यौहार आपसी प्रेम को बढ़ाता है। आयोजन में समस्त गणमान्य नागरिकों के अलावा म्युनिसिपल ऑफिस के स्टाफ तथा सभी पार्षद, एल्डरमैन एवं पार्षद प्रतिनिधि पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस के सभी नेता भी पहुंचे थे।

shrinathji Console Corptech

Related Articles