Uncategorized

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस भड़की, कचहरी चौक में पीएम मोदी व ईडी का पुतला दहन …

img 20251201 wa00833668803719427718613 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कचहरी चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कचहरी चौक में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने एकत्र होकर केंद्र सरकार पर राजनीतिक विद्वेष से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और ईडी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेसजनों के आक्रोश और उत्साह के आगे प्रशासन की कोशिशें नाकाम रहीं तथा पुतला धू-धू कर जल उठा।

img 20251201 wa00844845961381149522149 Console Corptech

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल, शिशिर द्विवेदी, रफीक सिद्दीकी, नागेंद्र गुप्ता, विवेक सिसोदिया, ऋषि उपाध्याय, रामबिलास राठौर, रईस किंग खूंटे, लोकेश राठौर, प्रिंस शर्मा, सुनील साधवानी, हरीश पांडेय, विष्णु यादव, अजीत राणा, देवकुमार पांडे, महारथी बघेल, मुस्कान परवीन, राज अग्रवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, डुग्गू प्रधान, गोविंद कश्यप, गौरव सिंह, आकाश शर्मा, गार्गी तिवारी, भोलू यादव, अरमान खान, राजा खान, गीता बाई देवांगन, अतीक कुरैशी, संस्कार राठौर, पवन साहू, गिरधर देवांगन, मानिक मसीह, भूपेंद्र यादव, पवन आर्य, परमेश्वर निर्मलकार, भारत देवांगन, रामनारायण देवांगन, राजू शर्मा, भागीरथी कसेर, राजू मुर्तजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पार्टी ऐसे दमनकारी कदमों के खिलाफ संघर्ष तेज करेगी।

Related Articles