छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बालासोर ओडिशा में भीषण रेल दुर्घटना में हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भाजपा नगर मंडल अकलतरा ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा…

जांजगीर चांपा। बालासोर ओडिशा में भीषण रेल दुर्घटना में हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अकलतरा द्वारा नगर मंडल भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस हादसे में जो घायल हैं उनकी जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए भगवान से प्रार्थना की गई एवं मृतकों की आत्मा के शांति के लिए उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

इस अवसर पर अकलतरा के विधायक सौरभ सिंह ,नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष शांति भारते, अनिल दुबे,समीर शुक्ला,रोशन सिंह,उमाकांत भारते, गौरव अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष नद चौधरी, पार्षद राजन केडिया,सुरेश मिर्चनय,गोवर्धन साहू,सुनीता सिंह,सत्यभामा वैष्णव,युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू बरेठ,लता सिन्हा, गौरी रानी गुईन,संतोष दुबे,सुशील जैन,नवल घनश्याम राजवाड़े ,कान्हा अग्रवाल,अमन कुर्रे,अनिरुद सिंह,सोमू सिंह,शुभम गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

shrinathji Console Corptech

Related Articles