छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर शहर में चरमराई यातायात व्यवस्था, नहरियाबाबा मार्ग में ट्रक घुसने के बाद लगा जाम…

जांजगीर-चांपा। शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह नाकाम है, जिसके चलते कोई भी वाहन बड़े आसानी से कहीं भी चले जा रहा है। लोगों की फजीहत तब हो गई, जब नहरियाबाबा मार्ग में एक ट्रक घुस गया, जिसे निकालने जेसीबी बुलाना पड़ गया। इस फेर में लंबे समय तक जाम लगा रहा। इस घटना से नाराज किसान नेता कमल साव ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, ट्रक को निकालने मशक्कत जारी है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जिला मुख्यालय जांजगीर में यातायात व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। जहां नो एंट्री में भी भारी वाहन सड़क पर दौड़ते दिखते हैं, तो वहीं कोई वाहन जहां मर्जी आए घुसा दिया जाता है। कुछ इसी तरह का वाक्या नहरियाबाबा मार्ग में हुआ। आज सुबह एक ट्रक इस मार्ग में घुसकर फंस गया, जिससे वहां जाम लग गया। इस मार्ग पर आस्था का केंद्र प्रसिद्ध नहरियाबाबा का मंदिर है, जहां भक्तों की भीड़ लगती है। ऐसे में जाम ने सबको परेशान कर दिया। फंसे ट्रक को निकालने जेसीबी बुलाई गई है, लेकिन अब तक ट्रक निकला नहीं है। इस पर किसान नेता कमल साव ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles