छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मितान हमर सरकार हमर द्वार योजना के तहत घर बैठे हितग्राही को मिला गुमास्ता लाइसेंस, नपाध्यक्ष जय थवाईत और पार्षद रहे उपस्थित …

चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना मितान हमर सरकार हमर द्वार के तहत 25 प्रकार की सरकारी सेवा घर बैठे उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी योजना के तहत चांपा वार्ड क्रमांक 16 के निवासी नागेश्वर चंद्रा ने टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर गुमास्ता के लिए अप्लाई किया। इसके बाद आज मितान साथियों के साथ नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत सहित पार्षदों ने नागेश्वर चंद्रा के घर पहुंचकर उपलब्ध कराया। नागेश्वर चन्द्रा ने घर बैठे मितान हमर सरकार हमर द्वार योजना के तहत गुमास्ता लाइसेंस प्राप्त कर योजना की तारीफ की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। इस दौरान नगर पलिका अध्यक्ष जय थवाईत,नपाउपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, पार्षद तमिंद्र देवांगन, भूपेंद्र यादव, युकां विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सुरेश देवांगन सहित सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles