छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल का तेज हुआ प्रचार अभियान, लोगों के बीच पहुंचकर एकबार फिर मांग रहे समर्थन …

जांजगीर-चांपा। जैसे जैसे चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आते जा रही है, वैसे वैसे प्रचार अभियान तेज होते जा रहा है। जांजगीर चांपा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं के साथ श्री चंदेल रोज कई गांवों का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और एकबार फिर से समर्थन मांग रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
IMG 20231110 WA0035 Console Corptech


आपकों बता दें कि सबसे हाईप्रोफोइल सीटों में से एक जांजगीर चांपा जिले में मुकाबला काफी दिलचस्प होते जा रहा है। इस सीट से जहां भाजपा ने छठवीं बार नारायण चंदेल पर भरोसा जताया है तो वहीं कांग्रेस ने पहली बार व्यास कश्यप पर दांव खेला है। इसी तरह बसपा व जोगी कांग्रेस सहित 20 प्रत्याशी मैदान में है, लेकिन यहां प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। इधर, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए अब महज छह दिन ही शेष रह गए हैं। हालांकि श्री चंदेल चुनाव की तैयारी पहले से कर रहे हैं। फिर भी वो अपने ओर से कोई कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं। इसलिए रोज कई गांवों का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। श्री चंदेल ने आज क्षेत्र के चोरभट्ठी, जगमहंत, बुड़ेना, अवरीद, सेमरा सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा। गांवों में जनसंपर्क के दौरान लोगों का हुजुम उमड़ रहा है। श्री चंदेल गांवों में महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग व युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धि और राज्य सरकार की नाकामी बता रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप भी लगातार लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
IMG 20231110 WA0033 Console Corptech

Related Articles