Uncategorized

10 लीटर महुआ शराब जप्त एवं 73 ली महुआ शराब लावारिस अवस्था में बरामद …

img 20240913 wa0046983324425124086994 Console Corptech

जांजगीर-चांपा/सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे सर के विशेष मार्गदर्शन में  जिला-सक्ती में आबकारी विभाग  की अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण  के चिन्हांकित स्थलों पर दबिश की कार्यवाही की गई । इस तारतम्य में वृत्त मालखरौदा के ग्राम चारपारा में लकेश्वर रात्रे पिता फिरतू उम्र 48 वर्ष के रहवासी मकान के बाड़ी से 10.5 ली महुआ शराब बरामद होने पर धारा 34(2)  के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech
img 20240913 wa00457956738887998284733 Console Corptech

सक्ती के मुक्तराजा में शासकीय मैदान से 73 ली महुआ शराब व 1000 kg महुआ लहान लावारिस अवस्था में बरामद होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध 34(1) च , 34(2)  का प्रकरण कायम किया गया।आरोपी के संबंध में पतासाजी की जा रही है।
     उक्त कार्यवाही में वृत्त सक्ती/मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आ उप नि घनश्याम प्रधान , आब आर . संजीव भगत, रघुनाथ पैकरा , बसंती चौधरी  व वाहन चालक कमलेश यादव का योगदान रहा ।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles