Uncategorized

चांपा में स्वदेशी संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, कैट और स्वदेशी जागरण मंच ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश …

img 20251201 wa00006172422562378088263 Console Corptech

चांपा। स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और स्वावलंबन के संदेश के साथ निकाली जा रही स्वदेशी संकल्प यात्रा का आज चांपा नगर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में चांपा नगर के प्रथम नागरिक प्रदीप नामदेव, कैट अध्यक्ष राजन गुप्ता, अनिल मनवानी, मनोज धामेचा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, पार्षद महेन्द्र तिवारी, पार्षद पुष्पा अनीस सिंह, संतोष जब्बल, दीपक अग्रवाल, राम खूबवानी, धीरज मनवानी, दिलीप मीरचंदानी, गणेश श्रीवास, सलीम मेमन, समसुद्दीन भाई, टिंकू मेमन, नवीन थवानी, संगीता पांडेय, डॉ. धनेश्वरी जागृति सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से अश्वनी कश्यप, डॉ. शांति सोनी, पीताम्बर अग्रवाल और पुरुषोत्तम शर्मा ने यात्रा के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भारत की आर्थिक मजबूती और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना समय की आवश्यकता है।

img 20251201 wa00559194338354345502401 Console Corptech

यात्रा के स्वागत के दौरान लोगों ने पारंपरिक ढंग से अतिथियों का अभिनंदन किया और स्वदेशी अपनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और ऊर्जा से भरपूर रहा।चांपा में यात्रा का यह पड़ाव अत्यंत सफल रहा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Related Articles