छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जिला चिकित्सालय को मिला एक और विशेषज्ञ डॉक्टर, डॉ. लोकेन्द्र की हुई नियुक्ति …

जांजगीर-चांपा। जिला चिकित्सालय जांजगीर में एक और विशेषज्ञ चिकित्साअधिकारी डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप की नियुक्ति हुई है। डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप एम डी जनरल मेडिसिन हैं। उन्होंने एमजीएम मुंबई से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने मेडिकल ऑफिसर के पद पर कोरबा और जांजगीर में अपनी सेवाएं दी हैं। जनरल फिजिशियन के रूप में कृष्णा हॉस्पिटल कानपुर, वेदांता हॉस्पिटल उन्नाव(यूपी), मधुमेह विशेषज्ञ पीजीसीडीएम इंदौर, कार्डियोलॉजी सीनियर रेजिडेंट कानपुर तथा क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ के रूप में अपोलो हॉस्पटल में अपनी सेवाएं दी हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में वृहद अनुभव लेने के बाद उन्होंने अपने गृह जिले में ही सेवा देने का मन बनाया है। निश्चित रूप से जिलेवासियों को उनके चिकित्सकीय अनुभव का लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप की बड़ी बहन वसुंधरा कश्यप भी दंत चिकित्सक के रूप में जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप जांजगीर चांपा के वर्तमान विधायक ब्यास कश्यप तथा जिला पंचायत जांजगीर चांपा के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सूरज ब्यास कश्यप के सूपुत्र हैं। डॉक्टर कश्यप की जिला चिकित्सालय में पदस्थापना होने पर सभी इष्ट मित्रों,परिजनों तथा शुभचिंतको में हर्ष है तथा उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्यकी शुभकामना की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

shrinathji Console Corptech

Related Articles