छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शासकीय कन्या पूर्व एवं प्राथमिक शाला में न्योता भोज का आयोजन …

चांपा। शासकीय कन्या पूर्व एवं प्राथमिक शाला टाउन चांपा में न्योता भोज का आयोजन किया गया । नगर के पूर्व सीएमओ स्व शशि शुक्ला की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र राजीवनयन शुक्ला के द्वारा छात्रों को न्योता भोज देकर खाना खिलाया । न्योता भोज में बम्हनीडीह बीईओ एम डी दीवान शामिल हुए । उन्होने स्व शशि शुक्ला को श्रंद्धाजलि अर्पित कर छात्रों को भोजन परोसा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक राजीवनयन ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों को न्योता भोज कराया बहुत ही नेक कार्य किया है । इस न्योता भोज में कोई नही अपने व परिजनों के जन्मदिन ,पुण्यतिथि , सालगिरह जैसे अवसरों पर विद्यालय में बच्चों को न्योता भोज करा सकता है । इसका उद्देश्य भी जन समुदाय को जोड़कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है । प्रधान पाठक अपरा दीवान ने शुक्ला परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्योता भोज के लिए विद्यालय परिवार उनका आभारी है । इस अवसर पर नंदकुमार देवांगन ,धन्यकुमार पांडेय , राजेन्द्र जायसवाल ,रविन्द्र द्विवेदी , रविन्द्र राठौर , धीरज तम्बोली , प्रितेश फ्रेंकलिन , ऋचा दीवान , रागिनी चतुर्वेदी सहित विद्यालय के स्टाफ उपस्थित थे ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles