Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

वट सावित्री व्रत कर सुहागिनों ने की पति की लंबी आयु और आरोग्यता की कामना …

img 20240606 2141521557676751194335458 Console Corptech

🔴 रोहणी नक्षत्र में पड़े इस वट सावित्री पर्व पर 108 परिक्रमाएं करते हुये विवाहिताओं ने अपने पति की लंबी उम्र और आरोग्यता के साथ वैभव के लिये मन्नतें भी देवताओं के वास स्वरूप स्थित वट वृक्ष से मांगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

चांपा। पति की लंबी उम्र, आरोग्यता, और वैभव के लिये बड़ी संख्या में विवाहिता महिलाओं ने सोलह श्रृंगार करके वट सावित्री व्रत रखकर पूजा अर्चना की। घरों से लेकर मंदिरों तक महिलाओं ने पूजा अर्चना के लिये सुबह से ही वृत्त की तैयारियां शुरू कर दी थीं। महिलायें बडी संख्या में सुबह से ही वट वृक्षों के निकट पूजा अर्चना को नजर आईं। 16 प्रकार के श्रंगार करके वट वृक्ष की पूजा अर्चना और परिक्रमा करके विवाहिताओं ने वट वृक्ष को अपने पति स्वरूप मानकर पूजा अर्चना करते हुये भोग लगाते हुये पूजन सामग्री भी अर्पण की।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

आपको बता दे कि चांपा के वार्ड नम्बर 14 के समस्त महिला समूह द्वारा सुबह से शाम तक वट वृक्षों पर महिलाओं के पूजन अर्चन का सिलसिला जारी रहा। पूजा अर्चना के बाद विवाहित महिलाओं ने अपने व्रत को पूरा किया और अपने पतियों का आशीर्वाद लेने के बाद अपना व्रत खोला। इसके बाद महिलाओं ने जल ग्रहण किया।

Related Articles