Uncategorized

48 घंटे बाद मिला युवक का शव,हसदेव नदी में डूबा था युवक…

जांजगीर-चांपा। चांपा के हसदेव नदी में शनिवार की शाम स्नान कर रहा युवक डूब गया था। उसे गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन की जा रही थी।आज 48 घंटे बाद युवक को नदी जे बाहर निकाला गया। दरअसल, भवरमाल रोहदा निवासी अश्रय कंवर चांपा के पीआईएल में काम करता है। शनिवार की दोपहर महुदा गांव स्नान करने हसदेव नदी आया था। वह स्नान कर रहा था। तभी वह गहरे पानी में चला गया था। उसे आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। आखिरकार पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। तकरीबन 12 लोगों की गोताखोरों की टीम मौके पर खोजबीन कर रही थी लेकिन आश्रय का सुराग नहीं लगा था। आज शाम 7 बजे गोताखोरों एवं पुलिस ने 48 घंटे के बाद युवक को बाहर निकाला

Related Articles