छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

रिटायर्ड अफसर दीवान ने किया कांग्रेस प्रवेश …

चांपा। जांजगीर चांपा जिले के गौरव ग्राम अफरीद निवासी रिटायर्ड अपर कलेक्टर एम डी दीवान ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली । कांग्रेस पार्टी से उनके परिवार का लंबा नाता रहा है । स्व देवीधर दीवान के पौत्र व स्व ओंकारधर दीवान के ज्येष्ठ पुत्र है । इनके पिता स्व ओंकारधर दीवान स्व बिसाहूदास महंत के साथ कांग्रेस की राजनीति में थे । जनपद अध्यक्ष , 10 वर्षों तक मंडी अध्यक्ष के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में इनके पिता की एक अलग ही पहचान रही है । जिसकी चर्चा आज भी होती है । सेवानिवृत्त के बाद एम डी दीवान मंत्रालय में शिक्षा एवं राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर रह चुके है । जांजगीर चांपा में अपर कलेक्टर के साथ साथ सीईओ आरडीए रायपुर , आयुक्त नगर निगम रायपुर , सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर सहित कई जगहों पर एसडीएम रह चुके है । इन्हें काफी लंबा प्रशासनिक अनुभव है। अब कांग्रेस पार्टी से जुड़कर क्षेत्र की सेवा करेंगे

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles