Uncategorized

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार एवं आवास दिवस …

img 20260207 wa00235272457535478948855 Console Corptech

जांजगीर–चांपा। जिले की समस्त जनपद पंचायतों के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में 7 फरवरी को रोजगार दिवस के साथ-साथ आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विकसित भारत–वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों से अवगत कराया गया। रोजगार दिवस का आयोजन कलेक्टर जन्मेजय महोबे  के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से रोजगार सुनिश्चित करना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण करना रहा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

रोजगार दिवस के अवसर पर जिले के समस्त मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों को योजना से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायतों में चस्पा किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से श्रमिकों को पूर्व में स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों के बारे में अवगत कराया गया।
आवास दिवस के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को नवीन स्वीकृत आवासों के स्वीकृति जानकारी के साथ ही किए गए तथा निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों से संबंधित तकनीकी, प्रशासनिक एवं भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।
विशेष रूप से ई-केवाईसी, लंबित किश्तों का भुगतान तथा मनरेगा से अभिसरण के अंतर्गत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी भुगतान से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।

rajangupta Console Corptech

आयोजन से पूर्व ग्राम पंचायत एवं विकासखंड स्तर पर तकनीकी स्टाफ की बैठक आयोजित कर मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित तकनीकी विषयों का निराकरण सुनिश्चित किया गया, जिससे कार्यक्रम के दिन हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान आजीविका डबरी, तालाब, कुआं, सोख्ता गड्ढा, गहरीकरण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन कार्यों की जानकारी दी गई। प्रत्येक आवास के समक्ष सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु हितग्राहियों को प्रेरित किया गया।साथ ही जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विकसित भारत–वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत 125 दिवस रोजगार की गारंटी, 7 दिवस में मजदूरी भुगतान, अधोसंरचना निर्माण एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके लिए आईईसी गतिविधियाँ, पोस्टर-पाम्पलेट वितरण एवं चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के इस एकीकृत आयोजन से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे