Uncategorized

श्रीरामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नगर होगा भगवामय …

img 20250323 wa00005892325150213035853 Console Corptech

चांपा। श्रीरामनवमी महोत्सव आयोजन समिति, चांपा के तत्वावधान में श्रीरामनवमी आयोजन को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस बार की शोभायात्रा को और भव्य बनाने पर चर्चा की गई। आयोजन समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष 6 अप्रैल, रविवार को शाम 4 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

शोभायात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में जीवंत झांकियां शामिल होंगी, जो रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी। यह शोभायात्रा चांपा नगर में आठवीं बार निकाली जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा रेलवे स्टेशन (टैक्सी स्टैंड) से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए परशुराम चौक स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। यहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

शोभायात्रा का नगरवासियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। साथ ही, भव्य आतिशबाजी भी इस बार आयोजन का हिस्सा होगी। आयोजन समिति ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तों के लिए सफेद कपड़े पहनना अनिवार्य रहेगा।

बैठक में नगरवासियों ने निर्णय लिया कि पूरे चांपा नगर को भगवामय किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शोभायात्रा में भाग लें और श्रीराम नवमी महोत्सव को सफल बनाएं।

श्रीराम भक्तों में उत्साहशोभायात्रा की तैयारी को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। हर साल की तरह इस बार भी भक्तों को भव्य और उल्लासमय आयोजन का अनुभव होगा।

Related Articles