Uncategorized

42 नग कोडीन सिरप के साथ 2 आरोपी पकड़ाए,जेल दाखिल …

img 20240903 wa00297459552427095245640 Console Corptech

जांजगीर चाम्पा। जिले में अवैध रूप शराब,गांजा एवं नशीली दवाओं पर प्रतिबंध लगाने लगातार कार्रवाई जारी है।पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर जिले के सभी थानों में लगातार कार्रवाई जारी है।इसी क्रम में सारागांव पुलिस को 2 आरोपियों से 42 नग कोडीन सिरप जब्त किया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मो.सा. में अवैध कोडिन युक्त ओनरेक्स कप सीरप सारागांव हाइवे रोड पर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल पहुंच कर घेराबंदी किया। अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्ग दर्शन में आरोपी भीमेश्वर उर्फ भोलू यादव पिता गजानंद यादव उम्र 28 साल और सुशील यादव पिता कन्हैया लाल यादव उम्र 20 साल निवासी महामाया मंदिर वार्ड नं. 13 सक्ति जिला सक्ति को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से गवाहो के समक्ष 42 नग कोडिन कम सिरप एवं मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस सीजी 11 BM 0443 को बरामद किया।आरोपियों के विरूद्ध धारा 21 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.24.20 Console Corptech

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. सावन कुमार सारथी, सउनि सरोज पाटले, प्र.आर. राजेश कोशले, सहेत्तर पाटले, आर. मोनू थापा, रामायण सिंह एवं थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles