Uncategorized

आज भालेराव मैदान में 40 फीट ऊंचा रावण,कुंभकरण और मेघनाथ का भी होगा अंत …

img 20241006 wa00542500318399456579956 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। चांपा के भालेराव मैदान में आज दिन शनिवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।इस दौरान कुंभकरण और मेघनाथ का भी दहन होगा। इसे बनाने की तैयारी पूर्ण हो गयी है।चांपा का दशहरा महोत्सव शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर 3:30 घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रावण वध तक जारी रहेगा।रात 8:30 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बीच पुतलों का दहन किया जाएगा।रावण पुतला के निर्माण में पिछले एक सप्ताह से शहर के दर्जनों कारीगर काम कर रहे हैं।चांपा दशहरा उत्सव आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

40 फीट ऊंचा होगा रावण समिति के सदस्य ने बताया कि पिछले कई सालों से यहां पर रावण जलाया जा रहा है।हर साल की तरह इस साल भी रावण बनाया गया है।इस बार रावण की ऊंचाई 40 फीट होगी। जबकि 30 फीट कुम्भकरण और 25 फीट मेघनाथ होंगे आतिशबाजी भी की जाएगी। उनकी 10 मुंडी का निर्माण किया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

हमेशा दशहरा रावण दहन कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है घंटो इंतजार और मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल लोग कार्यक्रम स्थल आना जाना कर पाते हैं इसके लिए आयोजन समिति ने यातायात व्यवस्था को  प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में व्यवस्थित करने का प्रयास किया है।यातायात व्यवस्था कार्यक्रम दौरान वन वे रहेगा जिसकी सम्पूर्ण रूपरेखा आयोजन समिति द्वारा कर ली गई है।

विजयादशमी रावण दहन कार्यक्रम में ये रहेंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र- रावण, कुंभकरण,व मेंघनाथ के पुतले को आधुनिक तरीके से दहन कराये जाने का निर्णय लिया गया है।जबलपुर की मशहूर माई की जगराता गायिका जिया खान,बाली ठाकरे जिनका मशहूर गाना है। (आज है जगराता माई का,हे भईया जी जरा ताली बजा लेना) द्वारा चांपा दशहरा महोत्सव की समां बांधेगी।जबकि पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक एवं यूट्यूब के माध्यम से नगरवासी घर बैठे देख सकते हैं।

  • आकर्षक मंच सजा –  लाईटिंग, लाइनेरे साऊंड, पैरो साट फायरिंग फाग एवं रंग बिरंगा
    जूनियर फिल्मी कलाकारों की झलकीयाँ
    1अजय देवगन 2 गोविंदा 3 सलमान खान
    राम रावण लाइव युद्ध 40 फुट उपर रथ में सवार होकर 40
  • दान दाता सहयोगीयों का आकर्षक स्वागत एवं विशेष बैठक व्यवस्था।
  • रावण दहन पूर्व शस्त्र पुजन एवं प्रसाद स्वरूप अतिथियों को शस्त्र भेंट।
    संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट।
    सीटी केबल से युट्‌यूब चैनल से  फेसबुक चैनल नगर के विभिन्न स्थान पर LED टीवी स्क्रीन द्वारा प्रदर्शन।

Related Articles