Uncategorized

अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने किया हनुमान धारा सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन …

चांपा। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत स्थित हनुमान धारा में बहुप्रतीक्षित सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव एवं पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने बताया कि हनुमान धारा के सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से नगरवासियों द्वारा की जा रही थी। नागरिकों की इस भावना को देखते हुए प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी से सौंदर्यीकरण हेतु राशि स्वीकृति का आग्रह किया गया था। कार्य की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी मंत्री द्वारा कलेक्टर महोदय को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके पश्चात सीएसआर मद से कुल 2 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

स्वीकृत राशि से हनुमान धारा परिसर में बाउंड्री वॉल, आकर्षक पाथवे, गार्डनिंग, बच्चों के लिए झूले, चबूतरा, फव्वारा, आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था, कैंटीन सहित अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ नगर के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्य को नगर के सौंदर्यीकरण और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles