Uncategorized

चांपा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में जोड़-तोड़ शुरू, तीन पार्षदों की दावेदारी प्रबल …

img 20250218 wa00395541078188672196071 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के भीतर जोड़-तोड़ का दौर जारी है। हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, जहां प्रदीप नामदेव ने शानदार सफलता हासिल की।भाजपा 16 पार्षदों के साथ पूरी दमखम से आई है जिससे नगर पालिका में उपाध्यक्ष भाजपा का बनना तय माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रमुख दावेदार उभरकर सामने आए हैं जिसमें टीकम कंसारी, मंगल दास महंत, और अमरजीत सिंह खटकर शामिल है।टीकम कंसारी वार्ड नंबर 4 से दो बार पार्षद चुने गए हैं, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। मंगल दास महंत वार्ड नंबर 19 से भाजपा के पार्षद हैं। वे दो बार स्वयं पार्षद चुने गए हैं, और एक बार उनकी धर्मपत्नी ने चुनाव जीता था, जिससे परिवार ने कुल तीन बार सफलता प्राप्त की है। अमरजीत सिंह खटकर वार्ड नंबर 24 से भाजपा के पार्षद हैं। 2 बार चुनाव जीत चुके एक बार उनकी धर्मपत्नी चुनाव जीती है। श्री खटकर अपने शांत और सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

भाजपा संगठन करेगा अंतिम निर्णय – सूत्रों के अनुसार, नगर पालिका उपाध्यक्ष का चयन भाजपा संगठन द्वारा तय किया जाएगा। हालांकि, नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच इस पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उपाध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा।

Related Articles