Uncategorized

नदी में डूबने से मृत व्यक्ति के परिजनों को दी गई चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता …

img 20250322 wa00498595114193202875537 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। चांपा के वार्ड नं. 6 नीम चौक के पास रामकुमार केवट की हसदेव नदी में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उनके परिजनों को आर्थिक सहायता अनुदान प्रदान किया गया है। शासन के राजस्व पुस्तक के अंतर्गत निर्धारित मापदंडों और दरों के अनुसार मृतक की पत्नी, श्रीमती हिरेश्वरी केवट को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

यह सहायता अनुदान शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के मामलों में पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति को सहारा देने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।शासन की इस पहल से पीड़ित परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है। हसदेव नदी में इस दुर्घटना के बाद प्रशासन ने भी लोगों से नदी के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles