Uncategorized

जैजैपुर क्षेत्र में 6 करोड़ की लागत से बनेगी 2 नई सड़कें,विधायक बालेश्वर साहू के प्रयास से मिली जनता को सौगात …

img 20250330 wa01189030371883871784060 Console Corptech

जांजगीर-चाम्पा। जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक बालेश्वर साहू के प्रयास से 2 नई सड़कों की मंजूरी मिली है। जिसमें दोनों सड़कें जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र की है। पहली सड़क बंसुला से कपिस्दा तक बनेगी। इसकी लागत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं दूसरी सड़क सिलादेही से मौहाडीह तक बनेगी। इसकी लागत 2 करोड़ 91 लाख रुपए बताई जा रही है। नई सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधानसभा में कई तरह की सवाल करने के बाद विकास के लिए भी उन्होंने आवाज बुलंद की। कुछ इसी तरह की पहले जैजैपुर विधानसभा के विधायक बालेश्वर साहू ने की है। जिसमें पहली तो जांजगीर-चाम्पा जिले के बंसुला से कपिस्दा तक नई सड़क बनेगी। जिसका प्राक्कलन पीडब्ल्यूडी तैयार कर निविदा जारी करेगी। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कार्य में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त क्षेत्र में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र के लिए स्वीकृत की गई है। उपलब्ध आवंटन के लिए मुख्य अभियंता के पास पास से संबंधित क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग के पास आदेश आ चुका है। वहीं दुसरी सड़क सिलादेही से मौहाडीह तक बनेगी। इसकी लागत दो करोड़ 91 लाख रुपए है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles