Uncategorized

छत्तीसगढ़ी म्यूजिक का नया सुपरहिट ट्रैक, “कनिहा ले बेनी झूलाये कैसे” ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर 2 लाख पार व्यूज …

img 20250722 wa00701984118345341567078 Console Corptech

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए ‘मर जाहूँ तोर मया म’ फिल्म का पहला गाना ‘कनिहा ले बेनी झूलाये कैसे’ रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने ने रिलीज होते ही 2 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं और छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20250722 wa00694543240471077374090 Console Corptech

गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इस गाने पर हजारों रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाए जा चुके हैं। फैंस गाने की बीट्स, लिरिक्स और वीडियो परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।इस गाने में लक्षित झांझी और आरवी सिन्हा की जबरदस्त डांस केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, वहीं कंचन जोशी और सुनील सोनी की आवाज ने गाने में जान भर दी है। गाने को कोरियोग्राफ किया है बाबा बघेल ने और इसके लिरिक्स लिखे हैं दिलीप कौशिक ने। दिल छू लेने वाला संगीत घनश्याम गंधर्व द्वारा दिया गया है। https://youtu.be/tPIDbIhxBho?si=kmwSe4bSnria6V4

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

फिल्म ‘मर जाहूँ तोर मया म’ का निर्देशन अखिलेश कोमल ने किया है, और यह BTS फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। खास बात यह है कि इस फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लीजेंड एक्टर रजनीश झांझी भी नजर आएंगे।यह गाना न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ी संगीत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। तेजी से वायरल हो रहे इस गाने की सफलता छॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक संकेत है कि अब स्थानीय सिनेमा भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है।

Related Articles