Uncategorized

धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के 118वें प्राकट्य दिवस पर घाट एवं मंदिर परिसर की सफाई, आज शाम सुंदरकांड पाठ का आयोजन …

img 20250726 wa00463655274432017246836 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के 118वें प्राकट्य दिवस के अवसर पर आज प्रातः 7 बजे पाठक घाट में नगर की धार्मिक चेतना से प्रेरित होकर घाट की सफाई एवं मंदिर परिसर की स्वच्छता का पुनीत कार्य संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से पद्मेश शर्मा, विनोद मिश्रा,जगन्नाथ पाठक,पार्षद महेंद्र तिवारी, सिद्धनाथ सोनी सहित नगर पालिका के कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।

img 20250726 wa00507850086670638393795 Console Corptech

कार्यक्रम के दौरान स्वामी करपात्री जी के जीवन एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के माध्यम से सेवा भाव को चरितार्थ किया। नगर पालिका का भी इसमें विशेष सहयोग रहा, जिससे घाट की सफाई कार्य सहजता से संपन्न हो सका।उक्त आयोजन के क्रम में आज शाम 6 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं यज्ञ-हवन आदि कार्यक्रम किया जाता था।उसी परिपेक्ष में उनके शिष्यों द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

img 20250726 wa00524321698708361276411 Console Corptech

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर पुण्य के भागीदार बनें एवं धर्म सम्राट के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें।

Related Articles