Uncategorized

विचाराधीन बंदी के फरार होने पर जेल प्रहरी बर्खास्त …

img 20251109 wa00068342413103856303592 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिला जेल में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी के इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो जाने की घटना में लापरवाही साबित होने पर जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू (उम्र 37 वर्ष), निवासी चंदेली, थाना चंद्रपुर, हाल संतोषी मंदिर के पास सरायपाली जिला महासमुंद को न्यायिक हिरासत में जिला जेल खोखरा भांठा जांजगीर में रखा गया था। बीमारी के चलते उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा की थी।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

लेकिन 08 नवंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के कारण बंदी अस्पताल से फरार होने में सफल हो गया। इस गंभीर कदाचार के संबंध में कार्यालय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर विभागीय प्रक्रिया पूरी कर संबंधित जेल प्रहरी को सेवा से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया।पुलिस व प्रशासन ने फरार बंदी की तलाश तेज कर दी है और जिले की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Articles