Uncategorized

अवैध धान पर जिला प्रशासन सख्त,लगातार की जा रही कार्रवाई …

img 20251209 wa00304990615274159623837 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम केरा एवं शिवरीनारायण नगर में संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान ग्राम केरा स्थित मनीष ट्रेडर्स से 75 कट्टी (30 क्विंटल) धान तथा शिवरीनारायण स्थित विनय जनरल स्टोर से 42 कट्टी (16 क्विंटल) धान अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। टीम ने कुल 117 कट्टी (46 क्विंटल) धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान की खरीदी–बिक्री, परिवहन और भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियम विरुद्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles