Uncategorized

एमएमआर कॉलेज चांपा में प्रतिभा सम्मान समारोह, गौसिया मेमन स्वर्ण पदक से सम्मानित …

img 20260207 wa00224820861635886799712 Console Corptech

चांपा। दिनांक 4 फरवरी 2026 को एमएमआर कॉलेज चांपा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल जांजगीर की प्राचार्य श्रीमती कल्पना सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि श्रीमती कल्पना सिंह द्वारा सरस्वती पूजन एवं छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम के वातावरण को और भी सुमधुर बना दिया।

समारोह के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान किया गया। इसी क्रम में बीए अंतिम वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र गौसिया मेमन को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र गौसिया मेमन के माता-पिता की अनुपस्थिति में यह सम्मान उनकी ओर से विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य श्रीमती कल्पना सिंह ने ग्रहण किया।
गौसिया मेमन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके माता-पिता, शिक्षकों, महाविद्यालय परिवार एवं उपस्थितजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।

Related Articles