भाजपा युवा मोर्चा चांपा ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस …






चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल चांपा एवं बूथ क्रमांक 48 व 70 के तत्वावधान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भाजपा का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के संस्थापक युगपुरुष दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात मिष्ठान वितरण कर पार्टी के स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। वक्ताओं ने भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार पार्टी ने दो सीटों से अपनी यात्रा शुरू कर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” और “अंत्योदय” के संकल्प के साथ देश सेवा को सर्वोपरि कर्तव्य बताया गया।


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, भाजपा महामंत्री गोपीचंद बरेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, नंदकुमार देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ताम्रकार, स्थापना दिवस संयोजक सुभाष शर्मा, बुनकर प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक संजय देवांगन, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश मोदी, बूथ अध्यक्ष पवन देवांगन, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बजरंग देवांगन, संतोष देवांगन सहित महामंत्री प्रदीप यादव, नवीन सोनी, ईश्वर प्रसाद कुमार, शैलेंद्र देवांगन, सुधीर सोनी, मनोज देवांगन, आकाश भोजवानी, दीपक देवांगन, नंद देवांगन, रिंकू वैष्णव, धर्मेंद्र देवांगन, जयदीप देवांगन, ननकी देवांगन, वेणु देवांगन, सोमू कुम्हार सहित भाजपा व युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन देश सेवा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।






