Uncategorized

रातभर चले विशेष अभियान में पुलिस ने 10 वारंटियों को किया गिरफ्तार …

img 20260208 wa00198252737092581108110 Console Corptech

जांजगीर–चांपा। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर–चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 08 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत थाना जांजगीर से 04 गिरफ्तारी वारंटी, थाना बलौदा से 01 गिरफ्तारी वारंटी, थाना पामगढ़ से 01 गिरफ्तारी वारंटी, थाना नवागढ़ से 01 गिरफ्तारी वारंटी, थाना शिवरीनारायण से 01 स्थाई वारंटी, थाना बिर्रा से 02 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार एक ही रात में कुल 08 गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 स्थाई वारंटी सहित 10 फरार वारंटियों को पुलिस ने दबोच लिया।

img 20260208 wa0020822339984523720549 Console Corptech

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार तथा सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के कुशल मार्गदर्शन में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुई।
रातभर चले इस विशेष अभियान में पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
जांजगीर–चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles