

चांपा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा कलेश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे, वहीं चांपा-बिरगहनी गेमन पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली है।।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। चूंकि महाशिवरात्रि के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही उसी मार्ग से हो रही थी, इसलिए भीड़ और अधिक बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की पहचान बिरगहनी निवासी आनंद महंत के रूप में हुई है।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है।









