Uncategorized

धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, बटनदार चाकू जप्त …

img 20260220 wa00294657304878270969906 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने ब्रेकिंग कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डराने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई दिनांक 20 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे रोड स्थित जगमोहन पेट्रोल पंप के पास बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के समीप एक व्यक्ति धारदार हथियार रखकर आने-जाने वालों को भयभीत कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यात्री प्रतीक्षालय के पास से संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तुषार कश्यप, पिता विजय कश्यप, उम्र 20 वर्ष, निवासी पेण्ड्री, जांजगीर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू बरामद किया गया।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), उप निरीक्षक भागवत डहरिया, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक वाल्मीकि राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी

Related Articles