Uncategorized

चांपा में पीडीएस चावल घोटाला उजागर, माँ काली सहकारी सोसायटी निलंबित …

img 20260218 wa00881147977953850318899 Console Corptech

चांपा शहर के वार्ड क्रमांक 21 में गरीबों के लिए आवंटित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल को बाजार में बेचने की तैयारी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मीडिया में पिकअप वाहन में पीडीएस चावल लोड किए जाने की खबर प्रसारित होने के बाद चांपा एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।
एसडीएम के निर्देश पर खाद्य अधिकारी सुशील विश्वकर्मा ने वार्ड नंबर 21 में संचालित पीडीएस दुकान की जांच की। जांच के दौरान वार्ड पार्षद रमशीला देवांगन सहित कई हितग्राहियों के बयान दर्ज किए गए। हितग्राहियों ने दुकानदार पर मनमानी करने, तय समय पर दुकान नहीं खोलने तथा गरीबों के लिए आवंटित चावल को बाजार में बेचने के लिए पिकअप में लोड करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
जांच में अनियमितताएं स्पष्ट रूप से सामने आईं। मौके पर आवंटन से अधिक 6.8 क्विंटल चावल और 32 किलो शक्कर पाई गई, जबकि 1.29 क्विंटल नमक कम मिला। खाद्य अधिकारी ने जब्ती व पंचनामा की कार्रवाई करते हुए सभी साक्ष्य संकलित किए।

img 20260224 1914057073991196597825183 Console Corptech

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम ने माँ काली खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी सोसायटी चांपा को निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आगे की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे

Related Articles