Uncategorized

1.72 लाख करोड़ का बजट ‘संकल्प’ पर आधारित, विकास की रफ्तार को देगा नई दिशा — लव देवांगन …

img 20260223 wa00003625220769415424963 Console Corptech

चांपा। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजयुमो नगर मंडल चांपा अध्यक्ष लव देवांगन ने इसे प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

लव देवांगन ने कहा कि यह बजट ‘संकल्प (SANKALP)’ विषयवस्तु पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समावेशी विकास को बढ़ावा देना, अवसंरचना को तेज गति देना और निवेश के नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में सत्ता में आई भाजपा के नेतृत्व वाली विष्णु देव साय सरकार का यह तीसरा बजट है, जो निरंतर विकास की दिशा में मजबूत कदम है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

उन्होंने जानकारी दी कि सरकार का पहला बजट ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) पर केंद्रित था, जबकि दूसरा बजट ‘गति’ (सुशासन, अवसंरचना, प्रौद्योगिकी और औद्योगिक विकास) विषयवस्तु पर आधारित रहा। इस वर्ष का बजट ‘संकल्प’ के माध्यम से समावेशी विकास, मजबूत अवसंरचना, निवेश प्रोत्साहन, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, बेहतर जीवनयापन और नीति से परिणाम तक की स्पष्ट रणनीति प्रस्तुत करता है।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास यात्रा को नई गति देगा और युवाओं, किसानों, श्रमिकों सहित हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को दूरदर्शी बजट के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे