Uncategorized

1.72 लाख करोड़ का बजट छत्तीसगढ़ के आधुनिक विजन को दर्शाता है – मंगल चंद देवांगन …

img 20260225 wa00293074098466537770655 Console Corptech

चांपा। नगर मंडल के उपाध्यक्ष मंगल चंद देवांगन ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट को छत्तीसगढ़ के आधुनिक और समावेशी विकास का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पेश किया गया यह तीसरा बजट “संकल्प” थीम पर आधारित है, जो सरकार की स्पष्ट विकास दृष्टि को दर्शाता है।मंगल चंद देवांगन ने कहा कि इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। “संकल्प” थीम यह दर्शाती है कि सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है, जो राज्य की बढ़ती आर्थिक क्षमता और विकास की दिशा को दर्शाता है। बजट में भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

श्री देवांगन ने कहा कि जनता को राहत देने वाले प्रावधानों में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण और बच्चियों के 18 वर्ष पूर्ण होने पर 1.5 लाख रुपये देने की व्यवस्था विशेष रूप से सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles