
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महंत की महिला कमांडो ने विगत दिनों हुई कथित मारपीट एवं अभद्रता की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय से उनके बंगले में सौजन्य मुलाकात की।
महिला कमांडो ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि 6 नवंबर को गांव के श्यामलाल एवं उनके साथियों द्वारा उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने महिला कमांडो की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने मामले में आवश्यक जांच कराने तथा मारपीट एवं अभद्रता की घटना में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
महिला कमांडो ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।



